RVNL Q1 Results : सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd – RVNL) ने 12 अगस्त को अपने जून तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए। RVNL Q1 Results के अनुसार कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसका सीधा असर शेयर पर भी दिखाई दिया। नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर 5.6% टूटकर ₹323.15 पर बंद हुआ।
RVNL Q1 Results
जून तिमाही में RVNL का शुद्ध लाभ (Net Profit) 40% घटकर ₹224 करोड़ से ₹134 करोड़ रह गया। कंपनी का रेवेन्यू 4.1% गिरकर ₹3,908 करोड़ रहा। RVNL Q1 Results में EBITDA 71% गिरकर ₹52 करोड़ पर आ गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹180 करोड़ था। EBITDA मार्जिन में भी 300 बेसिस पॉइंट्स से अधिक की गिरावट आई और यह 1.4% रह गया, जबकि पिछले साल यह 4.5% था।
RVNL Q1 Results: तिमाही आधार पर प्रदर्शन और कमजोर
मार्च तिमाही की तुलना में जून तिमाही में रेवेन्यू 35% गिरा, मुनाफा 71% घटा और मार्जिन में 500 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट देखी गई। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब RVNL Q1 Results जैसे नकारात्मक नतीजे सामने आए हैं।
Read more : IREDA Share Price: 1 साल में 50% टूटा ये PSU Stock, अब Q1 में भी हुआ जबरदस्त घाटा, क्या करें निवेशक?
RVNL Share Price
RVNL के नतीजों की घोषणा के बाद शेयर 5.6% गिरकर ₹323.15 पर बंद हुआ। यह स्टॉक जून 2025 में ₹619.5 के 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर था, लेकिन तब से इसमें 48% से अधिक की गिरावट आ चुकी है। इस साल 2025 में अब तक RVNL के शेयर में 24.52% की गिरावट दर्ज हुई है और कंपनी का मार्केट कैप घटकर ₹68,642 करोड़ रह गया है
Read more : Yes Bank Share Price: यस बैंक में लगातार आ रही है गिरावट, क्या करें निवेशक Buy, Sell Or Hold?
RVNL Business Modal
Rail Vikas Nigam Limited भारतीय रेल मंत्रालय के तहत काम करने वाली सरकारी कंपनी है। यह रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का निर्माण, विकास और मॉडर्नाइजेशन का काम करती है। इसके मुख्य प्रोजेक्ट्स में नई रेल लाइनों का निर्माण, मौजूदा ट्रैकों का दोहरीकरण और विद्युतीकरण, पुल, स्टेशन और सिग्नलिंग सिस्टम का इंस्टॉलेशन शामिल है।
कंपनी EPC और टर्नकी प्रोजेक्ट मॉडल पर काम करती है और डिजाइन से लेकर फाइनल हैंडओवर तक प्रोजेक्ट डिलीवर करती है। इसके ग्राहक मुख्य रूप से भारतीय रेलवे, मेट्रो प्रोजेक्ट्स और सरकारी संस्थान हैं।
निवेशकों के लिए संकेत
RVNL Q1 Results निवेशकों के लिए एक चेतावनी संकेत हो सकते हैं क्योंकि लगातार दूसरी तिमाही में मुनाफा और रेवेन्यू में गिरावट आई है। हालांकि, कंपनी का लंबी अवधि का ऑर्डर बुक और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की संभावना दिखाते हैं।
Read more : Hyundai Motors Share Price: गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के बाद शेयर बना रॉकेट, जानें टारगेट सहित पूरी डिटेल्स!